कार के लिए विवाहिता की हत्या

0
1493

-सुनीता के भाई ने दर्ज करायी पूरे परिवार के खिलाफ प्राथमिकी
बक्सर खबर । दहेज में कार न मिलने से खफा परिवार वालों ने सुनीता की हत्या कर दी। घटना बुधवार रात की है। सुनीता का विवाह मुफस्सिल थाना के बारेमोड, चौसा गांव में सुनील पांडेय पुत्र मुख्तार पांडेय के साथ हुआ था। मौत की खबर मिलने पर गुरुवार की सुबह सुनीता का भाई दीपक पांडेय बारे मोड चौसा पहुंचा। उसने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए उसके सास, देवर, जेठ-जेठानी और उनके बच्चे को भी आरोपी बनाया है।

पुलिस को दिए गए बयान में उसने कहा है। सुनीता रोहतास के कुदरा निवासी दिनेश पांडेय की पुत्री थी। हमें सूचना दी गई। उसकी तबीयत खराब है। गुरुवार की सुबह मैं यहां आया तो वह मृत पड़ी थी। गले पर रस्सी के निशान थे। घर वाले फरार थे। हमें शक है उसकी हत्या की गई है। क्योंकि ससुराल वाले कार की मांग कर रहे थे। शादी के समय भी हमें धोखा दिया गया था। लड़के वालों ने कहा था, उनका बेटा इंजीनियर है। सात लाख रुपये दहेज के रुप में लिए। बाद में पता चला, वह इंजीनियर नहीं है। हम लोगों ने कार नहीं दी। उसी के लिए दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here