आपसी विवाद में छुरेबाजी, सात घायल

0
921

-दो पक्ष के लोगों ने लगाया एक दूसरे पर आरोप
बक्सर खबर। आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग एक दूसरे से भीड़ गए। विवाद ने तुरंत ने हिंसक रुप अख्तियार कर लिया। इस दौरान लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें दोनों पक्ष के सात लोग घायल हो गए। घटना सिमरी थाना के केशोपुर गांव की है। ग्रामीणों से प्राप्त सूचना के अनुसार गुरुवार को अपराह्न पांच बजे बहादुर यादव एवं रामनरायण यादव के परिवारों के बीच मारपीट हुई। जिसमें पिंटू यादव गंभीर रुप से घायल हो गए। उनके पेट में चाकू लगा है।

जिन्हें बेहतर उपचार के लिए सिमरी से सदर अस्पताल और वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया, सिमरी पुलिस को सूचना दी गई तो उसने कोई मदद नहीं की। घायलों में बहादुर यादव, उनके पुत्र रविन्द्र यादव, सुनील यादव घायल हैं। वहीं दूसरी पक्ष से रामनरायण, सत्तन, विजय नारायण आदि के घायल होने की बात कही जा रही है। वहीं घायल के साथ बक्सर आए लोगों ने बताया मंजीत यादव ने चाकू से लोगों पर वार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here