बड़ी घटना : नहाने के दौरान गंगा में तीन युवक डूबे

0
4999

-एक का शव मिला, दो की तलाश जारी
बक्सर खबर। आज रविवार की सुबह बड़ी दुर्घटना हो गई। गंगा किनारे नहाने गए तीन युवक डूब गए। घटना सुबह छह बजे के आस-पास हुई। सूचना मिलने के बाद लोग मौके की तरफ भागे। सूत्रों ने बताया बीस के डेरा, ग्राम नगपुरा के समीप छह की संख्या में युवक नहाने पहुंचे थे। तीन युवक डूबने लगे। साथियों ने बचाने का असफल प्रयास किया। लेकिन, उन्हें डूबता देख उनके पैर उखड़ गए।

और वे  गिरते-पड़ते गांव की तरफ सहायता की लिए दौड़े। उनकी पुकार सुन बहुत से लोग वहां पहुंचे। बचाव कार्य शुरू हुआ। आधे घंटे के बाद एक युवक का शव निकाला जा सका। पूछने पर सिमरी पुलिस ने बताया कि यह सभी मझवारी गांव के निवासी थे। बचाव कार्य चल रहा है। अभी किसी की पहचान नहीं हुई है। मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा है। जो भी इस बारे में सुन रहा है। वह मौके की तरफ भागा चला जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here