महिला को अगवा कर 2 दिनों तक करते रहे सामूहिक दुष्कर्म

1
6861

बक्सर खबर । लाक डाउन के के दौरान नवविवाहिता को अगवा कर सात लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वे जबरन उसे शराब पिला कर दो दिनों तक अपनी हवस का शिकार बनाते रहे । तीसरे दिन सुबह दरिंदों ने नशे की हालत में उक्त महिला को दियारा क्षेत्र में छोड़ दिया। वह शराब के नशे मेें लड़खड़ा रही थी।

उसकी हालत में देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को लेकर थाने आई। उसके परिजनों को भी इसकी सूचना दी। महिला के बयान पर पुलिस ने तत्काल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है। जबकि पांच अन्य फरार है। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है। पीड़ित महिला दलित वर्ग से है। छह माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। मामला तिलक राय के हाता ओपी थाना क्षेत्र के बड़का राजपुर आदर्ष नगर से जुड़ा है। पीड़ित 21 तारीख को ही अपने घर से दवाई लेने के लिए निकली थी। इसी दौरान उसे दरिंदों ने अकेला देख अगवा कर लिया तथा तवक्कल राय के डेरा ( गुरूदेव नगर ) से उतर गंगा के किनारे एक झोपड़ी में रख दो दिनों तक गैंग रेप किया। शनिवार की सुबह दरिंदे महिला को छोड़ भाग खड़े हुए। पुलिस ने उक्त महिला को मेडिकल जांच के लिए बक्सर भेजा है।

1 COMMENT

  1. न्यूज़ की जानकारी पूरा लिखा कीजिए अधूरी न्यूज़ मत दीजिए राजपुर कलां पंचायत के बड़काराजपुर के आदर्श नगर से जब जुड़ी है यह खबर तो वह पीड़ित महिला किसके के घर की थी और आरोपी कौन थे आप क्यों नही बता रहे है तिलक राय के हाता ओपी के समीप आदर्श नगर गांव से हु मैं आदर्श उच्च विद्यालय बड़काराजपुर हमारे गाँव मे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here