लॉकडाउन के अनुपालन के लिए उतारी रंगरूट की फौज

0
2022

-डुमरांव और बक्सर में किया फ्लैग मार्च
बक्सर खबर। कोविड संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक सख्ती बढ़ा दी गई है। लेकिन, इस दौरान सामने आ रही लापरवाही से प्रशासन के अधिकारी परेशान हैं। मंगलवार को इसकी रोकथाम के लिए नया प्रयोग किया गया। बक्सर में 150 एक साथ रंगरुटों की फौज उतार दी। सफेद टी शर्ट में सड़क पर उतरे प्रशिक्षु सिपाहियों ने पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया। इनके हाथों में डंडे थे, साथ में स्थानीय थाने के कुछ सिपाही।

उन्होंने जब वाहनों को चेक करना शुरू किया तो लंबी लाइन लग गई। लोग रास्ता बदलकर भागने लगे। आस-पड़ोस घूमने वालों की तो जैसे सामत सी आ गई। उनकी मौजूदगी की सूचना मिलते ही सड़क से वैसे वाहन गायब हो गए। पूछने पर पुलिस कप्तान ने कहा डेढ़ सौ सिपाही इस अभियान के लिए उतारे गए थे। जो यहां पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। वहीं जन संपर्क अभियान ने बताया इस दौरान 5000 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here