‌‌‌ पंचकोसी मेले में पहुंचे जीयर स्वामी जी, लगे जयकारे

0
547

-मंगलवार को भभुअर पहुंचेगा मेले का पड़ाव
बक्सर खबर। पंचकोसी मेले के दूसरे दिन नदांव में लोगों का जमघट लगा। इस दौरान वहां नर्वदेश्वर महादेव मंदिर के लोगों ने पूज्य जीयर स्वामी जी को आमंत्रित कर रखा था। जिनके बुलावे पर सुबह दस बजे के लगभग स्वामी जी नदांव पहुंचे। स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और आरती उतारी। स्वामी जी अति प्राचीन शिव मंदिर में भगवान का दर्शन करने पहुंचे। अपने मध्य उन्हें देखकर मेले में शामिल होने आए लोगों ने जमकर जयकारे लगाए। नदांव वहीं गांव है।

जहां मेले का दूसरा पड़ाव लगता है। यहां कभी नारद मुनि का आश्रम हुआ करता था। लोगों नर्वेदेश्वर महादेव का दर्शन पूजन करते हैं और नारद सरोवर की परिक्रमा भी। मान्यता के अनुसार वहां लोग सत्तू और मूली का प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके अलावा दूर दराज से आए लोग अन्य पकवान भी खाते हैं। अब मेले का तीसरा पड़ाव मंगलवार को भभुअर में लगेगा। जहां भार्गव ऋषि का आश्रम था। वहां चूड़ा-दही का प्रसाद ग्रहण किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here