क्या अपराधियों को संरक्षण दे रही है पुलिस … !

0
2362

-थानाध्यक्ष के खिलाफ एसपी से शिकायत, जांच को पहुंचे डीएसपी
बक्सर खबर। इन दिनों बक्सर अनुमंडल का धनसोई थाना काफी चर्चा में है। वहां से आए दिन शिकायत मिल रही हैं। ताजा घटना क्रम दो दिन पहले का है। धनसोई के रहने वाले रवि रंजन ने पुलिस कप्तान से थानाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की है। मामला वहीं तक नहीं थमा। सुबे से बड़े अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई है। मौके की नजाकत को देखते हुए घटना के दिन ही जांच के लिए डीएसपी थाना पहुंचे। थानाध्यक्ष के सामने ही पीडि़त पक्ष ने जो आरोप लगाए। वह बहुत ही गंभीर हैं। शिकायत के अनुसार गांव के पूर्व मुखिया और उनका भाई जो घोषित अपराधी है। वे थाने में मिलकर लोगों का शोषण करते हैं।

उनमें से एक 14 तारीख को हमारे दरवाजे पर आया और अपशब्द बोलने लगा। हम लोगों ने एक जुट होकर उसे भगा दिया। उसके जाने के बाद थानाध्यक्ष बिगाउ राम आए और हमारे पूरे परिवार को अपशब्द बोलने लगे। वे गलत करने वालों का समर्थन करते हैं। रवि रंजन की लिखित शिकायत डीएसपी ने स्वयं ली। अब इस मामले में क्या परिणाम सामने आता है। यह देखने लायक होगा। क्योंकि इससे कुछ ही दिन पूर्व सरपंच संघ के अध्यक्ष ने भी इन्हीं थानाध्यक्ष के खिलाफ आरोप लगाया था। वे अपने लाभ के लिए मारपीट जैसे विवाद में काउंटर केस करते हैं। अगर लोग समझौता करना चाहें तो लोगों को बुरा-भला कहते हैं।

इन शिकायतों के बीच यहां वरीय अधिकारियों के निर्देश का उल्लंघन भी होता है। पिछले माह इसकी तरह की शिकायत गोसैसी डेहरा के एक पक्ष ने की थी। उनका कहना था, 12 मार्च को ही हमारे गांव में मारपीट हुई थी। गोलियां भी चली, संयोग था पुलिस पहुंच गई। प्राथमिकी दर्ज हुई। बड़े अधिकारियों ने भी मामले की जांच की। लेकिन, आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई। पूछने पर पुलिस उन्हें फरार बताती है। जबकि सच यह है, वे हमारे परिवार को घर पर आकर धमकी देते हैं। इसका वीडियो भी हम लोगों ने बनाया है। घटना के मुख्य नामजद लोगों के खिलाफ कुछ और जगहों से भी मारपीट करने जैसे शिकायतें थाने आई हैं। लेकिन, पुलिस क्या करेगी यह तो वही जानती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here