सोशल मीडिया में भड़काउ संदेश भेजने वाले आठ पर प्राथमिकी

0
2232

-साइबर सेल ने दर्ज कराई प्राथमिकी, एक व्यक्ति ने भी दिया आवेदन
बक्सर खबर। साइबर सेल ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ आई टी एक्ट की धारा और सांप्रदायिक सदभाव बिगाडऩे के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं सोहनी पट्टी के रहने वाले रजनीश कुमार तिवारी ने भी राय हंसराज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। तिवारी ने कहा है, फेसबुक पर एक ग्रुप बना है। हिन्दू युवा वाहिनी, जिसमें राय हंसराज ने देवी-देवताओं की तस्वीर लगाकर गलत मैसेज किया है। उनके खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज हो गई है।

यह जानकारी सदर डीएसपी ने मीडिया को दी। वहीं पुलिस की साइबर सेल ने भी फेसबुक पर बक्सर की आवाज नाम के एकाउंट पर गाली-गलौज करने वाले आधा दर्जन से अधिक लोगों को आरोपी बनाया है। जिन्होंने अपने संदेश से धार्मिक भावनों के विरूद्ध पोस्ट डाली है। इसमें लव तिवारी, सलमान खान, अमीर खान, आरयन, सीए धनंजय सिंह एवं मैं हूं नास्तिक एकाउंट के संचालक के खिलाफ प्राथमिकी हुई है। यह दोनों प्राथमिकियां नगर थाने में 15 मई को दर्ज हुई हैं। ऐसा करने वालों की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here