नया भोजपुर में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव

0
1710

-सांप्रदायिक रंग दे रहे लोगों की मनसा पर पुलिस ने फेरा पानी
बक्सर खबर। नया भोजपुर में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। फिर क्या था लोग दो गोल में बंट गए। जमकर पत्थर बाजी हुई। सूचना मिलते ही नया भोजपुर ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ दिया गया। घटना शुक्रवार अपराह्न पांच बजे की है। एसपी नीरज कुमार ने बताया विवाद एक आटो चालक के साथ हुई मारपीट के कारण भड़का। लेकिन, समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया। अब सबकुछ नियंत्रण में है।

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया पकवा इनार के रहने वाले आटो चालक व्यास मुनी यादव के साथ अकलियत समाज के लोगों ने मारपीट की। उसे मारकर घायल कर दिया गया। इसके बाद विवाद बढ़ गया। लोहार टोली मोड पर दोनों पक्ष से लोग जमा हो गए। जमकर दोनों तरफ से पत्थर बाजी हुई। लेकिन, कई थानों की पुलिस वहां पहुंची। यह देख असामाजिक तत्व वहां से चंपत हो लिए। पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here