कांप रहा है नहर पर बना हरपुर का पुल

0
676

बक्सर खबर। दो दिन पहले यह तस्वीर एक पाठक नीरज कुमार उर्फ विक्की राय ने बक्सर खबर को भेजी थी। उनका कहना है तीयरा-धनसोई पथ पर हरपुर गांव के पास पुल बना है। पुल बहुत पुराना नहीं है। लेकिन, जो कार्य आज के दौर में होता है। वह किसी से छिपा नहीं। क्योंकि सरकारी नौकरी करने वाले अभियंता की देखरेख में बनकर वह तैयार होता है। लेकिन, मौजूदा हाल कुछ ऐसा है कि यह कांप रहा है।

नीचे से कमजोर हो चुका यह पुल अधिक भार झेलने की हालत में नहीं है। लेकिन, पास में एक जगह नई सड़क बन रही है। वहां तक कंकरीट ले जाने के लिए बड़े वाहन गुजर रहे हैं। इस वजह से कमजोर हो चुका पुल कांप रहा है। अगर भारी वाहनों पर नियंत्रण नहीं लगाया गया तो यह मार्ग बंद हो सकता है। जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी होगी। इतना ही नहीं बड़ी दुर्घटना हो सकती है। आवश्यकता है, इस पर भारी वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here