गुटका दुकान पर छापामारी, पांच पेटी बरामद

0
2543

बक्सर खबर। पुलिस ने आज शुक्रवार की सुबह गोलाबाजार डुमरांव में छापामारी की। वहां थोक व्यापारी अशोक कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। दुकान खुली थी। जिसकी अनुमति नहीं है। उनके यहां से पांच पेटी पान मसाला बरामद किया गया। जिसकी बिक्री बिहार में प्रतिबंधित है।

डुमरांव थाने की टीम ने तलाशी के दौरान वहां से 40 हजार रुपये भी बरामद किए। प्रतिबंधित उत्पाद वहां मिलने से दुकानदार परेशान दिखे। उनके पास इसका कोई माकूल जवाब नहीं था। फिलहाल जब्ती सूची बनाई जा रही है। इनके खिलाफ किन धाराओं में प्राथमिकी होगी। इसकी जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here