गुप्ताधाम से लौट रही पिकअप पलटी, पांच गंभीर, तेरह घायल

0
1058

बक्सर खबर। गुप्ताधाम दर्शन करने गए श्रद्धालुओं का वाहन बुधवार की रात पलट गया। दुर्घटना में जिले के तेरह लोग घायल हैं। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। तीन का उपचार बक्सर एवं दो का उपचार आरा में चल रहा है। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार ब्रह्मपुर थाना के गरहथा के पास आधी रात के वक्त ऐसा हुआ।

कुल 15 लोग पिकअप पर सवार थे। सभी नैनिजोर के रहने वाले थे। दर्शन के बाद वे लोग अपने गांव लौट रहे थे। पूरा रास्ता वे पार कर अपने प्रखंड तक पहुंच चुके थे। लेकिन, पास आकर दुर्घटना का शिकार हो गए। रात में ही सभी घायलों को अस्तपाल पहुंचा दिया गया। सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और मशीन की सहायता से वाहन को भी वहां से निकाल लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here