अच्छी पहल : जरुरत मंदो के लिए कपड़ा बैंक की शुरूआत

0
647

बक्सर खबर। कंपकपाती ठंड के बीच जब युवाओं में समाज सेवा के जोश की आग जलने लगे तो..सामाजिक परिवेश और मानवता को नई जिन्दगी मिल जाती है। हमारे शहर में भी कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है। मौका था बुधवार को अंखुआ संस्था द्वारा संचालित कपड़ा बैंक के उद्घाटन का। नगर के अम्बेडकर चौक पर संचालित इस कपड़ा बैंक में सदस्यों द्वारा सैंकडों नये पुराने कपड़े जुटाए गये। जिसे कोई भी जरूरतमंद ले जा सकता है। अगर किसी के पास ज्यादा है तो वहां दे भी सकता है। कुल मिला कर यह युवाओं के प्रयासों का समाजीक मंच है। जहां हर कोई सेवा ले और दे सकता है।

इसका विधिवत उद्घाटन अंखुआ के सदस्यों द्वारा किया गया। फिता काट विधिवत उद्घाटन डां कन्हैया मिश्रा, ऋषिकेश तिवारी,अखिलेश पाण्डेय के द्वारा किया गया। अंखुआ के सदस्य आशुतोष दुबे ने बताया कि यह बैंक पूरे एक सप्ताह तक चलेगा। आयोजन के माध्यम से हम चाहते है कि कोई भी इंसान इस भीषड़ ठंढ में तन ढ़कने से वंचित न रहे। सबको कपड़े मिल जाए। इस कपड़ा बैंक समाजीक एकता का भी संदेश जाता है। जहां लोग मानवता का निर्वहन करते हुऐ जाति धर्म को भूल सिर्फ इंसानियत पर जोर दें। शिविर में सुरेश अग्रवाल, नियमतुल्ला, चंदन कात्यायन, राजीव रंजन, शिवम पाठक, गौरांग पाठक आदि सदस्य मौजूद थे।

अपने परिवार के लिए कपड़े लेते जरुरत मंद

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here