एक बाइक पर सवार थे तीन, दो की दर्दनाक मौत

0
4909

-एन एच पर हुई दुर्घटना, एक घायल
बक्सर खबर। एक बाइक पर सवार हो तीन लोग अहले सुबह बक्सर से ब्रह्मपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान औद्योगिक थाना के दलसागर गांव के समीप दुर्घटना हो गई। सामने से आ रही बाइक ने हल्की टक्कर मारी। तीनों गिर पड़े। दुर्भाग्य ऐसा था कि पास से डम्फर गुजर रहा था। तो उसके नीचे आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना पुलिस को मिली। तत्काल इन परिजनों को सूचना दी गई। सभी लोग भागे-भागे पहुंचे। थानाध्यक्ष के अनुसार दुर्घटना गुरुवार की सुबह सवा चार बजे के आस-पास हुई है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अर्जुन राम (26) पुत्र विनोद राम, ग्राम महुअरी थाना मुफस्सिल व नीरज कुमार राम (24) पुत्र नथुनी राम ग्राम अहिरौली थाना औद्योगिक के निवासी थे।

डंफर की चपेट में आए दोनों युवक

तीसरे घायल लालजी राम (20) महुअरी के निवासी हैं। तीनों ब्रह्मपुर के पास चल रहे पीएचइडी का काम करने जा रहे थे। रास्ते में अचानक दुर्घटना हो गई। इतनी सुबह जाने की वजह यह रही कि रास्ते में लॉकडाउन की वजह से पुलिस परेशान न करे। लेकिन, यहां तो होनी को कुछ और ही मंजूर था।

पोस्टमार्टम रुम में पड़ा शव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here