उनवांस में चली गोली, दलित युवक घायल

1
1947

इसी गांव में आने वाले हैं मुख्यमंत्री, प्रशासन अलर्ट
बक्सर खबर: इटाढी के उनवांस गांव में सोमवार की रात गोली लगने से दलित युवक घायल हो गया। आशुतोष राम (18) पुत्र विद्यार्थी राम को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार उसे कमर के नीचे गोली लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि उत्तर टोला में मल्लू शाह के घर पौत्र का जन्म हुआ है । उसी की खुशी में पार्टी मन रही थी तथा नृत्य भी हो रहा था।

जिसे देखने के लिए आशुतोष वहां आया था। गोली किसने चलाई और कैसे लगी। इस बारे में घायल ने कुछ नहीं बताया है। इस वजह से इसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। फिलहाल घायल खतरे से बाहर है। पुलिस का कहना है पीड़ित का बयान आने के बाद ही मुकदमा दर्ज होगा। 27 दिसम्बर को इसी गांव में सीएम का आगमन है। इस लिए प्रशासन  विशेष सतर्कता बरत रहा है।

1 COMMENT

  1. किसी सवर्ण ब्यक्ति द्वारा जाती के आधार पर गोली मारी गयी है क्या???
    आजकल लोगो में जातिवाद के नाम पर जहर फैलाने के लिए मीडिया में एक फ़ैशन सा चल पड़ा है।
    इस न्यूज़ को सभ्य मीडिया इस प्रकार लिखती की …. उनवास में एक नवयुवक को पारिवारिक कार्यक्रम में गोली लगी

    धन्यवाद
    जितेंद्र पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here