‌‌‌गैंबलर सुनीता राय चौथी बार बनी चौसा की प्रखंड प्रमुख

1
1366

-पहली बार मिली चुनौती, शशिकांत दुबे बने उप प्रमुख
बक्सर खबर। चौसा प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर सुनीता राय चौथी बार काबीज हो गई हैं। मंगलवार को सदर अनुमंडल कार्यालय में उन्हें निर्वाची पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने प्रमाणपत्र सौंपा। हालांकि यह पहला मौका जब उन्हें गायत्री देवी से चुनौती मिली। सुनीता को छह एवं गायत्री को चार मत प्राप्त हुए। हालांकि इस में पंचायत समिति के कुल 12 सदस्य थे। लेकिन, दस मत ही वैध हुए।

शपथग्रहण के दौरान चौसा के बीडीसी सदस्य

इससे पहले सुनीता राय तीन बार निर्विरोध प्रमुख बनी थी। वहीं उप प्रमुख पद के लिए शशिकांत दुबे को 6 मत मिले। उनके प्रतिद्वंदी रहे राजेश कुमार को चार मत प्राप्त हुए। इस दौरान बतौर पर्यवेक्षक किशोरी प्रसाद एडीएम मौजूद रहे। दोनों निर्वाचित सदस्यों ने सदर एसडीओ ने प्रमाणपत्र सौंपा। अधिकारियों ने बताया चौसा प्रमुख का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here