‌‌‌अनुपमा देवी बनी डुमरांव की प्रखंड प्रमुख

0
1136

-कृष्णा सिंह बने उप प्रमुख, अनुमंडल में संपन्न हुआ चुनाव
बक्सर खबर। डुमरांव प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों को अनुमंडल मुख्यालय में मंगलवार को शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी कुमार पंकज की देखरेख में प्रमुख व उप प्रमुख पद का चुनाव हुआ। पहले प्रमुख पद के चयन की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें अनुपमा देवी व सबिता देवी द्वारा नामांकन किया गया।

मतदान के दौरान कनझरुआं की बीडीसी अनुपमा देवी को 11 मत मिले। जबकि सबिता देवी को 10 मत प्राप्त हुए। अनुपमा देवी को निर्वाचित घोषित किया गया। इसके उपरांत उप प्रमुख का चुनाव हुआ। जिसमें मठिला के बीडीसी सदस्य कृष्णा सिंह को उप प्रमुख चुना गया। उनके खिलाफ दो लोगों ने नामांकन किया था।

-उप प्रमुख कृष्णा सिंह को प्रमाणपत्र देते एसडीओ

जिसमें रुबी देवी को एक मत एवं इंदु देवी को 9 मत प्राप्त हुए। इस तरह 11 मत से कृष्णा सिंह विजयी रहे। जानकारी के लिए बता दें।  इस प्रखंड में कुल 21 बीडीसी सदस्य हैं। डुमरांव प्रखंड प्रमुख का पद दलित वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। इस दौरान बतौर पर्यवेक्षक अपर समाहर्ता किशोरी प्रसाद उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here