‌‌‌ अनुमंडल मुख्यालय में लगेगी डुमरांव महाराज की प्रतिमा

0
315

-साढ़े सात फीट होगी लंबाई, निर्माण कार्य शुरू
बक्सर । डुमरांव महाराज कमल सिंह की प्रतिमा वहां के अनुमंडल मुख्यालय में लगेगी। सरकारी प्रयास से यह कार्य हो रहा है। जिसकी घोषणा पिछले वर्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी। भवन निर्माण विभाग इस कार्य को पूरा करेगा। मंगलवार को अनुमंडल मुख्यालय में चयनित स्थान पर भूमि की मापी की गई। भूमि की पैमाइश करा रहे भवन निर्माण के अभियंता नमित कुमार ने बताया कि कुल 26 फीट के दायरे में चबूतरा और छोटा फूलों का घेरा बनेगा। जिस पर महाराज की प्रतिमा स्थापित होगी। इसकी कुल ऊंचाई साढ़े सात फीट होगी।

मूर्ति घन धातु से बनाई जा रही है। जिसपर कुल 19 लाख 29 हजार रुपये खर्च होंगे। वैसे जानकारी के लिए बता दें। डुमरांव महाराज कमल सिंह का जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। बक्सर के एमवी कालेज से लेकर, राज हाई स्कूल, उषा रानी उच्च विद्यालय, प्रताप सागर अस्पताल समेत उनकी अनेक कृतियां हैं। जिसके लिए उन्होंने भूमि का दान किया है। जब बक्सर अनुमंडल हुआ करता था। यहां कोई अच्छा अस्पताल नहीं था। उस वक्त महाराज ने डुमरांव में राज अस्पताल की स्थापना की थी। जो लोगों के लिए एक उम्मीद हुआ करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here