‌‌‌बंद घरों से चौदह लाख की चोरी

0
2371

बक्सर खबर। चोरों ने गुरुवार की रात दो घरों में लंबा हाथ मारा। वजह घर वाले बाहर थे। यह बात आस-पास वालों को भले पता न हो। चोर जानते थें। जिसका लाभ उन्होंने उठाया। यह दोनों घटना डुमरांव नगर की हैं। वार्ड संख्या 2 के हनुमान नगर से पहली सूचना सामने आई। शिक्षक नवीन कुमार का परिवार तीन दिन पहले महाराष्ट्र गया था। आज सुबह पड़ोस के लोगों ने सूचना दी। आपके घर के अंदर का ताला टूटा हुआ है। परेशान शिक्षक ने तुरंत इसकी सूचना अपने जनदिकी को दी। वे वार्ड सदस्य के साथ घर का अवलोकन करने पहुंचे। अंदर की तस्वीर ले उन्हें भेजा। जिसे देखकर उन्होंने बताया कि महिलाओं के आभूषण और अन्य कीमती वस्तुओं को चोर ले भागे हैं।

उनके अनुसार यह नुकसान लगभग दस लाख रुपये का है। हांलाकि इसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। क्योंकि उनका परिवार बाहर है। सूचना मिलने के बाद वे यहां के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं दूसरी घटना वार्ड संख्या 5 के चाणक्यपुरी में हुई है। यहां किराए के मकान में हरेन्द्र कुंवर का परिवार रहता है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को वे अपने गांव गए थे। पत्नी पहले से मायके गई है। यहां एक पुत्र था, लेकिन व डेयरी (खटाल) पर सोने चला गया था। क्योंकि वहां मवेशी थे। इधर चोरों ने घर को खाली देखा तो छत के रास्ते अंदर दाखिल हो गए। वहां रखे दो लाख रुपये मूल्य के आभूषण समेत 58 हजार रुपये नकद ले भागे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here