चार और संक्रमित मिले, अब संख्या पहुंची 160

2
1770

-मंगलवार को स्वस्थ हुए थे दो लोग, सक्रिय की संख्या 34
बक्सर खबर। कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार और चार नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल संक्रमित मिले लोगों की संख्या बढ़कर 160 हो गई है। सूचना के अनुसार इनमें से तीन चौगाई प्रखंड के हैं। 9 वर्ष की बच्ची, 10 वर्ष का बच्चा और 31 वर्ष के पुरुष में लक्षण मिले हैं। इसके साथ ही 25 वर्षीय पुरुष राजपुर प्रखंड से संक्रमित पाया गया है।

वैसे एक दिन पहले अर्थात मंगलवार को दो लोग स्वस्थ घोषित किए गए थे। जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को जारी दैनिक प्रतिवेदन में एक्टिव रोगियों की संख्या 30 दर्शायी गई थी। जो दो दिन पहले 32 थी। उससे यह स्पष्ट होता है कि बीते दिन दो लोग स्वस्थ्य हुए थे। इस लिए सभी लोग सावधानी बरतें। अनावश्यक बाहर न जाए। अगर घर से बाहर काम पर गए हैं तो सामाजिक दूरी का ख्याल रखें। मास्क का प्रयोग जरूर करें।

2 COMMENTS

  1. CoronaVirus Updates : बक्सर जिला में मिला 4 नया कोरोना पॉजिटिव

  2. श्रीमान आप बक्सर की शान हो कृपया सरवर को ठीक करवा दे यह बहुत डाउन रहता है
    धन्यवाद1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here