चार पत्रकारों को मिला इस वर्ष का पत्रकार भूषण सम्मान

0
623

-एक साथी को मिला बेस्ट जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड
बक्सर खबर। बक्सर पत्रकार संघ द्वारा रविवार को सम्मान समारोह सह वसंतोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के चाहत रेस्टोरेंट में संपन्न हुए कार्यक्रम के दौरान चार साथियों को पत्रकार भूषण सम्मान प्रदान किया गया। एक पत्रकार को बेहतर पत्रकारिता के लिए बेस्ट ईयर ऑफ द जर्नलिस्ट अवार्ड से नवाजा गया।

पत्रकार भूषण सम्मान पाते
अनिल ओझा

इसमें शहरी, ग्रामीण और इलेक्ट्रानिक मीडिया कर्मियों का चयन वरियता के आधार पर किया जाता है। इस वर्ष प्रिंट मीडिया के अनिल कुमार ओझा (दैनिक जागरण डुमरांव), ओंकार नाथ मिश्र (हिन्दुस्तान, बक्सर), रवि मिश्रा ( संवाददाता जी न्यूज, बक्सर) एवं चौसा से हिन्दुस्तान अखबार के सुधीर कुमार सिन्हा को यह अवार्ड दिया गया।

पत्रकार भूषण सम्मान पाते रवि मिश्रा

वहीं बेस्ट जर्नलिस्ट 20-21 को सम्मान मंगलेश तिवारी, प्रभारी दैनिक भास्कर के नाम गया। उनकी जगह यह पुरस्कार भास्कर डुमरांव के प्रभारी अरविंद कुमार चौबे ने ग्रहण किया। समारोह के मुख्य अतिथि रहे बक्सर जागरण के पहले ब्यूरो चीफ राजकमल राय। उन्हें संघ के संरक्षक रामएकबाल ठाकुर व बबलू उपाध्याय ने सम्मान प्रदान किया।

समारोह की अध्यक्षता करते जिले के वरिष्ठ साथी

इस दौरान जिले के वरिष्ठ संवाददाता मुखदेव राय भी मंच पर आसीन रहे। इन सभी श्रेष्ठ जनों ने युवा साथियों को पत्रकारिता की नवीन जानकारियों से अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय व संचालन संरक्षण रामएकबाल ठाकुर ने की। सभी साथियों को स्वागत संघ के महासचिव मुस्ताक हुसैन व सचिव रवि मिश्रा ने किया।

समारोह में शामिल पत्रकार साथी

धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता कपिन्द्र किशोर ने किया। इस दौरान जिले भर के पत्रकार साथी एकत्र हुए। सभी साथियों ने मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। आयोजन को सफल बनाने में एबीपी के संवाददाता संजय उपाध्याय व महिला पत्रकार साथी प्रतिमा भारद्वाज को महत्वपूर्ण सहयोग रहा। समारोह में जिले भर के संवाददाता शामिल हुए। (सबका नाम न दे पाने का बक्सर खबर खेद प्रकट करता है। )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here