मानसी पट्टी में गोलीबारी, दो कट्टे बरामद

0
1620

-पांच लोग गिरफ्तार, चोरी के कारण हुआ विवाद
बक्सर खबर। औद्योगिक थाना के बड़का गांव मानसी पट्टी में आज गुरुवार की दोपहर विवाद हुआ। आइसक्रीम चोरी के आरोप के बाद शुरू हुए विवाद ने मारपीट का रुप अख्तियार कर लिया। फिर गांव एक समुदाय के लोग वहां एकत्र हो गए और आइसक्रीम फैक्ट्री को घेर लिया। स्थिति विस्फोटक होते देख वहां एक पक्ष के लोगों ने गोली भी चलाई। इसी बीच औद्योगिक थाने की पुलिस वहां पहुंची। क्योंकि फोन से किसी ने विवाद की सूचना पुलिस को दे दी थी।

औद्योगिक थानाध्यक्ष के अनुसार विवाद आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक और जटलू तुरहा के बीच हुआ था। उन लोगों ने तुरहा को बुलाकर मारपीट की। कुछ लोग बीच-बचाव करने पहुंचे। उनके साथ भी मारपीट हुई। दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से पांच लोगों को हिरासत में लिया है। जिनमें चंदन मिश्रा, विजय मिश्रा आदि शामिल हैं। पुलिस ने वहां से दो देसी कट्टे और खोखे बरामद किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here