मास्क का प्रयोग नहीं करने वालों से वसूला गया जुर्माना

0
289

-डीएम के निर्देश पर जिले भर में चला जागरुकता अभियान
बक्सर खबर। बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अनिवार्य रुप से करें। कोविड निर्देशों के अनुरूप 31 जनवरी तक सार्वजनिक क्षेत्र के वाहनों पर नजर रखने का निर्देश सभी जिलों को प्राप्त है। इसको देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर पूरे जिले में जागरुकता अभियान चलाया गया।

पदाधिकारियों ने लोगों को रोक कर मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। जो अनुपालन करते नहीं दिखे। उनसे जुर्माना भी वसूला गया। जिले में सोमवार को कुल 39 हजार 900 की जुर्माना कटा। जिसमें अकेले परिवहन पदाधिकारी ने 37 हजार रुपये की वसूली की। यह जानकारी जिला जनसंपर्क विभाग ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here