बैंक लूट का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

0
812

-दिनारा इलाके से पकड़ाया आरोपी महाकाल
बक्सर खबर। पुलिस ने महदह बैंक लूट कांड के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी यूएन वर्मा ने बताया कि उसे शनिवार को गुनसेज गांव से दबोचा गया। धमेन्द्र उर्फ महाकाल पासवान पुत्र रंगलाल पासवान रोहतास जिले के दिनारा थाना का निवासी है। पुलिस के सामने उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

सात जुलाई को आधा दर्जन अपराधियों ने बैंक आफ इंडिया की शाखा से सवा चार लाख रुपये लूट लिए थे। कुछ अपराधी पूर्व में पकड़े गए। मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। इसके लिए बगेन गोला के थानाध्यक्ष सियाराम सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गयी थी। जिसने उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here