दुर्गेश के हत्यारों की जल्द हो गिरफ्तारी : करणी सेना

0
765

– परिजनों से मिल दिलाया मदद का भरोसा
बक्सर खबर। 20 दिसंबर को ग्यारह नंबर लॉक के पास दुर्गेश सिंह की गोली मार हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं की है। हम एसपी से मांग करते हैं। इसका त्वरित निष्पादन हो। यह मांग करणी सेना के नेताओं ने रविवार को की। उनका प्रतिनिधि मंडल दुर्गेश के गांव बैरियां पहुंचा और परिजनों से मुलाकात की। दुर्गेश हत्याकांड में उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो घटना के वक्त उसके साथ मौजूद थे। लेकिन, अन्य नामजद की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह खबर सुनते ही राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष व मुखिया रिंकू सिंह, बक्सर जिला अध्यक्ष व मुगांव पंचायत के मुखिया इंदल सिंह, कसियां पंचायत के सरपंच चंदन सिंह, रविरंजन सिंह करणी सेना जिला अध्यक्ष आरा, राणा, राहुल सिंह, दीपक कुमार सिंह, शुभम सिंह, निलेश सिंह, रजनीश सिंह, मिथिलेश सिंह सभी लोग बैरिया पहुंच कर परिवार के लोगों से मिले तथा सांत्वना दिया। गांव के रामजी सिंह, मुन्ना सिंह व दुर्गेश के बुढ़े पिता श्रीराम सिंह तथा उनके बुढ़े दादा रामानंद सिंह से मिलकर हर संभव मदद कि आश्वासन दिया। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष रिंकू ने कहा हम परिवार के साथ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here