‌‌‌दुष्कर्मियों को भेज कर रहूंगा जेल : पप्पू यादव

0
530

-पुलिस का बढ़ाया प्रेशर, पहुंचे थे पीड़िता से मिलने
बक्सर खबर। जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शुक्रवार को बक्सर पहुंचे हुए थे। वे धनसोई थाना क्षेत्र में पिछले दिनों दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता से मिलने उसके गांव गए। वहां से लौटने के बाद जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले किसी भी घर परिवार से संबंध रखते हों। उनको फांसी के फंदे तक पहुंचा के रहुंगा। पीड़ित बेटियों को न्याय दिलाने के लिए पप्पू यादव अपनी जान भी देने को तैयार है।

इसके अलावा पटना सेल्टर होम की किशोरियों के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री व अधिकारी सभी भ्रष्ट हैं। उनके द्वारा ही ऐसा कृत्य किया जा रहा है। इन सभी के खिलाफ आवाज उठेगी और उन्हें बेनकाब किया जाएगा। हालांकि इस मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। जब कुछ पत्रकारों ने यह सवाल किया तो उन्होंने कहा केस करना होगा। अन्यथा हम किसी को नहीं छोड़ेगे। इसके उपरांत वे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के लिए रवाना हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here