शराब पीने वाला सिपाही नौकरी से बर्खास्त

0
997

बक्सर खबर। शराब पीकर ड्यूटी करना नौकरी से हाथ धोना है। अपने प्रदेश में सरकारी कर्मियों पर यह कानून बहुत सख्ती से लागू है। इसका खामियाजा बक्सर जिला पुलिस में तैनात सिपाही को झेलना पड़ा है। पिछले वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान विनोद पासवान को इस आरोप में पकड़ा गया था। मेडीकल जांच में यह पुष्टि हुई कि उसने शराब पी रखी थी।

विभागीय कार्रवाई प्रारंभ हुई। प्रकिया कुछ लंबी चली। रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी गई। अंतत: विभागीय आदेश आज प्राप्त हुआ कि उसे सेवा से बर्खास्त किया जाए। यह जानकारी पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा ने आज बुधवार को दी। वहीं दूसरी तरफ जानकार सूत्रों का कहना है। सिपाही के पास न्यायालय की शरण में जाने का रास्ता खुला हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here