‌‌‌न बरतें लापरवाही, जिले में कोविड मरीजों की संख्या हुई तीन

0
363

-डीएम ने पदाधिकारियों को दिया जांच व मास्क चेक करने का निर्देश
बक्सर खबर। जैसा की संभावना व्यक्त की जा रही है। जनवरी में कोविड के केस बढ़ सकते हैं। इसको लेकर प्रशासन लगतार बैठकें कर रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अमन समीर ने स्वास्थ्य विभाग के लोगों के साथ बैठ की और स्टेशन समेत तमाम भीड़-भाड वाली जगहों पर सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया। समीक्षा के दौरान पता चला कि जिले में कोविड संक्रमित लोगों की संख्या फिलहाल तीन हो गई है। जिनमें से दो सिमरी प्रखंड के और एक डुमरांव के निवासी हैं।

यह लोग विदेश से हाल ही में लौटे हैं। इसको देखते हुए मास्क का प्रयोग करने और मुख्य जगहों पर लोगों को रोको-टोका अभियान के तहत जागरुक करने का निर्देश भी जिला प्रशासन ने दिया है। वैसे तीन जनवरी से जिले में किशोरों को टीका देने का अभियान शुरू होगा। इसके लिए हाई स्कूलों में प्राथमिकता के आधार पर कैंप लगाया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। बैठक में डीडीसी योगेश कुमार सागर के अलावा सिविल सर्जन व अन्य जिम्मेवार पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here