‌‌‌डीएम और एसपी ने बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के दरबार में टेका माथा

0
2477

बक्सर खबर। जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह आज बुधवार की दोपहर ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। उनका तबादला एक दिन पहले यहां से मध्य प्रदेश कैडर में हो गया है। यहां से जाने के पहले उन्होंने आज बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए। उनके साथ एसपी यूएन वर्मा डुमरांव के एसडीओ हरेन्द्र राम व डीएसपी केके सिंह मौजूद रहे।

इन अधिकारियों ने वहां पहुंचकर दर्शन और पूजन किया। बक्सर की खुशहाली और स्वयं के सफल कार्यकाल के लिए उन्हें नमन किया। सूत्रों की माने तो नए डीएम अमन समीर गुरुवार को यहां आएंगे। प्रभार के उपरांत ही राघवेन्द्र सिंह बक्सर को विदा कहेंगे। डीएम के आज ब्रह्मपुर भ्रमण के दौरान सभी पदाधिकारियों ने मिलकर नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

एसडीओ हरेन्द्र राम और डीएसपी केके सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here