‌‌‌पत्रकार विवेक सिन्हा की स्मृति में राहत सामग्री का वितरण

0
328

बक्सर खबर। पत्रकार विवेक कुमार सिन्हा की स्मृति में आज मंगलवार को कमजोर वर्ग के लोगों के मध्य राशन का वितरण किया गया। चुरामनपुर के निवासी विवेक प्रभात खबर के कार्यालय प्रमुख थे। वे स्वभाव से मिलनसार और लोगों की मदद करने वाले थे। उनकी याद में आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर विवेक सिन्हा मेमोरियल ट्रस्ट के बैनर तले मल्लाह टोली में आज मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ।

यहां 75 परिवारों को शहर के विभिन्न मुहल्लों से मदद के लिए बुलाया गया था। सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखते हुए सभी को पैकेट में राशन दिया गया। इस अभियान को उनके भांजे उज्वल, दीप शिखा, समाजसेवी रामजी सिंह व शिक्षक मुन्ना पांडेय ने सहयोग प्रदान किया। इस दौरान युवा शक्ति से सदस्य राजेश राष्ट्रवादी, गोलू श्रीवास्तव, शेखर, मोहन गुप्ता, दीपक चौधरी, अफरोज, सराफत हुसैन आदि ने भी मदद की। रामजी ने कहा विवेक भैया हम लोगों के बीच आदर्श के रुप में हमेशा विद्यमान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here