‌‌‌समरसता दिवस के रुप में मनायी गई अंबेडकर जयंती

0
138

बक्सर खबर। भारत रत्न डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जंयती आज समरसता दिवस के रुप में मनायी गई। समाहरणालय के सभा कक्ष में जिलाधिकारी अमन समीर ने पदाधिकारियों संग उन्हें याद किया। साथ ही सभी को संविधान के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए शपथ दिलाई। सरकारी निर्देश के अनुरुप आयोजित हुए कार्यक्रम में उनके कार्यों को याद किया गया।

मौजूदा वक्त में जन मानस की सेवा करने और उनके प्रति प्रशासनिक जवाबदेही को सही ढंग से अमली जामा पहुंचाने पर चर्चा हुई। पूरे कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। इस दौरान डीडीसी अरविंद कुमार, एडीएम चन्द्रशेखर झा समेत सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसकी जानकारी जन संपर्क विभाग ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here