विदेश से आए 11 तब्लीगी भेजे गए जेल

0
3045

वीजा का गलत प्रयोग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
बक्सर खबर। तब्लीगी जमात से जुड़े 11 विदेशियों को आज जेल भेज दिया गया। इनके खिलाफ वीजा का गलत प्रयोग करने का आरोप है। साथ ही बगैर प्रशासनिक सूचना के एक जगह जमा होने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई है। 28 मार्च को इनके बारे में प्रशासन को सूचना मिली थी। सभी नया भोजपुर की एक मस्जिद में छीपे थे। प्रशासन ने उनके कागजात की जांच की तो पता चला। 4 लोग मलेशिया एवं 7 लोग इंडोनेशिया के रहने वाले हैं। यह सभी लोग टूरिस्ट वीजा लेकर यहां आए थे। लेकिन, बगैर दूतावास को सूचना दिए धर्म प्रचार के नाम पर गांव में आ गए। जब यह पता चला तो सभी को कोरंटाइन कर दिया गया। हालांकि इनकी जांच रिपोर्ट बाद में नेगेटिव आई।

इन सभी को 14 तक विशेष निगरानी में रखा गया। समय अवधि पूरी होने के बाद विशेष परामर्श के बाद इन सभी के खिलाफ 14 बी के मुकदमा दर्ज कर आज मंगलवार को जेल भेज दिया गया। इनके साथ दो और लोग मुंबई से यहां आए थे। लेकिन, वे भारतीय है, इस लिए इन धाराओं में उन्हें जेल नहीं भेजा गया है। इस संबंध में पूछने पर पुलिस कप्तान यूएन वर्मा ने बताया कि 11 को जेल भेज दिया गया है। प्रशासनिक सूचना के अनुसार इंडोनेशिया के नूर मो यूसुफ, जियांग मौलाना यूसुफ, इरियाअला दारजोई, इमाम अकबर, अनंदी भारत, इलियास इलाहमोई, इमोल्लांक। मलेशिया  के रहने वालों में कमरूल रियोहयन, नवीज अजमन, नुर अजमन एवं मो इलियास शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here