घटी एक्टिव मरीजों की संख्या, 104 मिले संक्रमित

0
406

-148 लोग हुए ठीक, छह ने गवाई जान
बक्सर खबर। गांव-गांव में चल रहे सर्वेक्षण का लाभ मिलता दिख रहा है। पहले से ज्यादा संख्या में लोग ठीक हो रहे हैं। शुक्रवार की जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में 148 लोग ठीक हुए हैं। जांच में 104 में कोविड की पहचान हुई है। वहीं चौबीस घंटे के दौरान 6 और लोगों की मौत हुई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आई है।

फिलहाल इनकी कुल संख्या 1263 है। एक मार्च से अबतक की हुई कुल जांच में 3587 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से 2250 लोग ठीक हो चुके हैं। बीमार लोगों के उपचार के लिए बक्सर और डुमरांव अनुमंडल में दो अलग कोविड अस्पताल बनाए गए हैं। यहां चिकित्सकों की अलग टीम तैनात की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here