‌‌‌नहीं चलेगी डीलरों की मनमानी, उपभोक्ताओं को देनी होगी पक्की रसीद

1
781

बक्सर खबर। जन वितरण प्रणाली के तहत राशन और किरासन तेल के मूल्य के साथ अक्सर छेड़छाड़ की शिकायत मिलती है। डिलर अपनी सुविधा के अनुसार उसकी दर में हरेफेर कर देते हैं। उन्हें इसकी रसीद देनी होती है। पर वैसा किया नहीं जाता। लेकिन, अब इस व्यवस्था पर रोक लगाने के लिए आपूर्ति विभाग ने नया निर्देश जारी किया है।

सभी विक्रेताओं को ई-पॉस मशीन दी जा रही है। जिससे वे आनलाइन रसीद काट सकेंगे। बुधवार को इसका प्रशिक्षण सदर प्रखंड कार्यालय में दिया गया। साथ ही कुछ विक्रेताओं को यह मशीन सदर एसडीओ केके उपाध्याय व सदर बीडीओ ने संयुक्त रुप से प्रदान की।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here