‌‌‌क्या दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने चलाई थी गोली

0
1679

बक्सर खबर। केन्द्रीय जेल के मुख्य गेट पर बुधवार की सुबह गोलीबारी की घटना हुई। सुबह सवा पांच बजे के लगभग बाइक सवार अपराधियों ने दो-तीन गोलियां दागी। जिसमें से एक वहां तैनात गार्ड मन्नू सिंह को जा लगी। हालाकि गोली पैर में घुटने के नीचे लगी। इस लिए खतरा कम है। लेकिन, यह चुनौती बहुत बड़ी है। घटना के बाद स्वयं एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा मौके पर पहुंचे थे। पूरा घटनाक्रम समझने के बाद उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए।

डीएसपी सतीश कुमार भी उनके साथ थे। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है। इस तरह की घटना को अंजाम देने वाला कौन हो सकता है। क्या जेल में बंद किसी अपराधी का यह काम है। जिसने अपने साथी अपराधियों से मिलकर दहशत पैदा करने के लिए गोली चलवाई है। घायल पुलिस कर्मी हाल ही में यहां सिमरी से आया था। उसकी किसी से अदावत तो नहीं। एक पक्ष यह भी है। लेकिन, ड्यूटी के दौरान पुलिस वाले पर गोली चलाना। यह दुस्साहस का कार्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here