‌‌बापू की व्यास गद्दी पर मुस्लिम समुदाय ने की मानस पूजा

0
818

बक्सर खबर। बापू कुछ न कुछ अलग करते हैं। आज गुरुवार को छठे दिन की कथा में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। वैसे तो रोज ही इस समुदाय के लोग कथा सुनने पहुंचते हैं। लेकिन, आज उन्होंने धर्म में भेद की भावना को तोड़ने का कार्य किया। इन लोगों को व्यास गद्दी तक आमंत्रित किया गया। सभी लोग व्यास गद्दी तक गए। साथ ही परम पवित्र राम चरित मानस की पूजा की। बापू ने सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। क्योंकि धर्म की कटूता के कारण समाज बट रहा है।

-राम कथा सुनते नया बाजार के मुस्लिम भाई-बहन

उन्होंने आगे बढ़कर इस दीवार को गिराने वालों को सम्मानित कर नया संदेश दिया। सीताराम विवाह आश्रम के मीडिया संयोजक राजेश सिन्हा व राजाराम बाबा के कृपापात्र राजीव राय ने बताया कि यह सभी लोग नया बाजार के रहने वाले थे। जो हमेशा से रामविवाह उत्सव में सहयोग करते आए हैं। कथा के उपरांत मीडिया से बात करते हुए बापू ने कहा यह देश राम और रहीम का है और रहेगा। सबको आपस में मिलकर रहना चाहिए। परमात्मा किसी में भेद नहीं करता। बापू ने आज व्यास गद्दी से यह संदेश जनमानस को दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here