ऑटो पर अपराधियों ने चलाई गोली, बीच बचाव करने वाला घायल

0
2353

बक्सर खबर। बक्सर से चौसा लौट रहा युवक अपराधियों की गोली का शिकार हो गया। घटना आज शुक्रवार देर शाम की है। बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग पर यह घटना दानिकुटिया और कम्हरियां गांव के बीच हुई है। सूचना के अनुसार राजकुमार बाइक से अपने गांव चौसा लौट रहा था। रास्ते में उसने देखा तीन बाइक सवार युवक ऑटो रिक्शा वाले को मारपीट रहे थे। वह रुक गया और उन लोगों को ऐसा करने से रोकने लगा। तीनों संख्या बल में ज्यादा होने के कारण हावी थे। उनमें से एक ने गोली चला दी। जो राजकुमार की पीठ में कंधे के पास जा लगी। तत्काल उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे वाराणसी रेफर किया गया है।

घायल युवक की फाइल फोटो

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस इसकी छानबीन में जुट गई है। क्या सच सामने आता है। गोली चलाने वाले कौन थे। ऑटो रिक्शा वाला ही इस घटना का असली राजदार है। जिसके कारण राजुमार (30) पुत्र अंजनी कुमार को नाहक शिकार होना पड़ा। सूत्रों ने बताया राजकुमार बक्सर में हीरो बाइक शोरूम में काम करता है। प्रतिदिन वह अपनी बाइक से गांव लौटता था। वह स्वभाव से मिलनसार है। इस वजह से वहां हो रहे विवाद को शांत कराने लगा। वहीं कुछ लोग कह रहे थे। वह भी आटो में सवार था। ऐसा करने वालों को मना किया। तो ऐसी घटना हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here