कोरोना काल : विधायक ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

2
2841

-प्रशासन कर रहा है लॉकडाउन के पालन के दावे
बक्सर खबर। महामारी इतनी भयावह है कि पूरा विश्व परेशान है। लेकिन, लोग पूरी व्यवस्था को ध्वस्त करने में लगे हैं। पक्ष विपक्ष की राजनीति में पूरा देश खतरे की तरफ बढ़ रहा है। बची खुची कसर सोशल मीडिया बैठे दल के समर्थक पूरा कर रहे हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो एक तरफ प्रदेश में लॉकडाउन लगता। तो दूसरी तरफ किक्रेकट प्रतियोगिता का शुभारंभ जनप्रतिनिधि करते। जिनके कंधे पर समाज को दिशा देने का दायित्व है। जो समाज के सचेतक हैं।

16 जुलाई को ऐसा ही हुआ सिमरी प्रखंड के गंगौली गांव में। वहां बक्सर बनाम गंगौली के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। क्षेत्रिय विधायक शंभु यादव उसका उद्घाटन करने पहुंचे। उनके साथ अंगद यादव जैसे पंचायत प्रतिनिधि भी थे। जनता के प्यार के आगे मजबूर होकर पुरस्कार वितरण तक वे लोग रुके। वहां इतनी भीड़ थी किसने मास्क का प्रयोग किया। वे लोग ही जाने। लेकिन, एक तरफ लॉकडाउन की घोषणा दूसरी तरफ क्रिकेट मैच। यह कितना जायज है।

-प्रतियोगियों को पुरस्कार देते अतिथि

ऐसा नहीं कि इसके लिए सिर्फ विधायक व नेता जिम्मेवार हैं। आयोजन समिति से लेकर शामिल होने वाले सभी लोग कहीं न कहीं इसके लिए दोषी हैं। भले ही प्रशासन सख्त लॉकडाउन का दावा शहरों में कर रहा है। लेकिन, उसे तोडऩे के लिए जब जनता ही आमादा है। तो ऐसे में किसी सरकार और सिस्टम को दोष देने से क्या लाभ। सरकार ने तो पहले ही किसी भी तरह की प्रतियोगिता पर प्रतिबंध लगा रखा है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here