घर में बम फाटेगा तबे सुधरिएगा

1
1072

बक्सर खबर (माउथ मीडिया)। बतकुच्चन गुरु से पिछले सप्ताह न बात हुई न मुलाकात हुई। मैं परेशान था, क्या बात है। कहां चले गए कुछ अता-पता नहीं चल रहा है। आज दोपहर में उनका फोन आया। मैंने उनका हाल जानना चाहा। कैसे हैं, कहां चले गए थे? मेरी बातें सुन वे हंसने लगे। और बोले मजे में हैं गुरू। अरे अॅनलाक हुआ रहा तो हमहुं टहरे बदे चले गए रहे। लेकिन, जौन देख के आए हैं। उ बहुते चिंता के बात है। सरवा कवनो समझ नहीं रहा है। बुझाता है, जब ले चुहानी में बम नहीं फाटेगा। इस सब नहीं सुधरेगा। सब के सब मुंह बा के घूम रहा है। बउरा गया एक दम से। जहां देखे उहां बइठ के सब सरकार के गरिया रहा है। अपने का कर रहा है। एकर चिंता नहीं है। हम तो अभी अउर घूमे के सोचे रहे। लेकिन, एही बीचे पता लगा रहा। सरकार फेर लॉक कर रही है। सो भागे अपना दरबा के तरफ। लेकिन, गुरु तोहे बता देते हैं। जवन मनई चेतेगा नहीं उ के भगवाने बचावें। सरकार के बस में इस समस्या का समाधान न है। डाक्टर मर रहा है, सिपाही दरोगा के बेमारी हो रहा है। आखिर हम पूछे हैं। ए महामारी में कौन टिकेगा। कवनो भरोसा है।

उपर से अवारा सब बहरी घूम रहा है। आदेश आ गवा है। मुंह ढ़ाप के रखना है। लेकिन, चोर मुखिया सब नाली के रुपया खाइए गया। साबुनों मास्क गटक गया सब। शहर में आए तो सुने की यहां अफसर सब घोषणा कर दिया है। ओही के जांच होगा, जौन मिला के कवनो मरीज के संपर्क में आवा है। पहिलवा सब केस स्टडी कर रहा था। अब त लगता है, सब बंद कर देगा। तबे त मरीजों सब के घर में रहे ला कह रहा है। अइसना में जे ना सम्हर के रहेगा। ओकर का होगा। हमरा से जौन मिला भेटाए। सबका हम बोल दिए। बम के सुतरी में चिंगारी सुलग गवा है। सम्भल जाओ ना तो बम फाटेगा। तब ससुर आल-औलाद के बचेगा। कहे मुश्किल है। इतना सुनने के बाद मैंने उनको रोकने की गरज से कहा जी-जी। आप सही कर रहे हैं। शायद बतकुच्चन गुरू मेरा इशारा समझ गए। उन्होंने कहा, हम चलते हैं गुरू, लेकिन हमरी बात को हलके में ना लियो। हमने जी जी कर सहमती जतायी। फोन कट होने के साथ वे अपने घर की तरफ चले और मैं कम्प्यूटर की तरफ।
नोट-माउथ मीडिया, बक्सर खबर का साप्ताहिक कालम है। जो शुक्रवार को प्रकाशित होता है। आप अपने सुझाव हमें कमेंट के माध्यम से दे सकते हैं।

1 COMMENT

  1. लिखने की भाषा शैली बहुत ही अच्छी लगी और समाज में जो हो रहा है उसको बहुत ही सटीकता से उजागर किया गया है।
    हम यह एप्लीकेशन कुछ दिन पहले ही इंस्टॉल किए हैं लेकिन हम इस लेख से प्रभावित हुए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here