बाढ़ के पानी की तरह बढ़ रहा है कोरोना, 26 मामले आए सामने

0
4950

-आज की रिपोर्ट में बाबा नगर टॉप पर, अब भी संभल जाइए
बक्सर खबर। शहर में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जैसा की बक्सर खबर ने पहले भी आगाह किया था। हालात संगीन हैं। नियमों का सख्ती से पालन करें। लेकिन, कहीं न कहीं चुक हो रही है। जिसका परिणाम है। प्रत्येक दिन बीस से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। आज सोमवार को 26 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 459 पहुंच गई है।

प्रशासन द्वारा रविवार 19 जुलाई को जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल मरीजों की संख्या 433 व सक्रिय रोगियों की संख्या 152 थी। आज की संख्या उसमें जोड़ी जाए तो वह 459 पहुंच जाती है।शहर के आस-पास बढ़ते संक्रमण से लोग बहुत परेशान न हों। इसके लिए रिपोर्ट में एक बदलाव किया गया है। बाबा नगर जो शहर में होने के बाद भी नगर परिषद में नहीं आता। उसे जासो पंचायत का हिस्सा बताया गया है।

शायद इस लिए कि लोगों को जोर का झटका धीरे से लगे। लेकिन, इलाका शहर से सटा होने के कारण खतरा बना हुआ है। आज की रिपोर्ट के अनुसार बाबा नगर में कुल आठ मामले सामने आए हैं। जिसमें छोटे बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा गोलंबर, तुरहा टोली, बाइकपास रोड, नया बाजार, सिविल लाइन, आई टी आई मैदान से सटे इलाकों में मरीज मिले हैं। दो केस नवानगर प्रखंड के धनभखरा से संबंधित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here