भाजपा भड़की : पहुंच गई कांग्रेस कार्यालय

0
286

बक्सर खबर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा बिहार के लोगों के खिलाफ दिया गया आपत्ति जनक बयान भाजपा को रास नहीं आया। इसके खिलाफ संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज बुधवार को राहुल गांधी का पुतला जलाया। जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष निकू तिवारी, वरिष्ठ नेता शेषनाथ पाठक, राजपुर के प्रत्याशी रहे विश्वनाथ राम, सुशील राय, निर्भय राय आदि लोगों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए गांधी का पुतला जलाया।

विरोध को धारदार रुप देने के लिए पार्टी नेताओं ने कांग्रेस के जिला कार्यालय को चुना। वहां पहुंच पुतला जलाया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा आदि ने पुतला जलाने वाले पार्टी नेताओं को फूल भेंट कर गांधी गिरी का परिचय दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here