कांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी व पंडित त्रिवेदी की जयंती

0
97

-दोनों नेताओं को अर्पित किए गए श्रद्धा सुमन
बक्सर खबर। आज 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 78वीं जयंती कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। साथ ही बिहार सरकार के पूर्व मंत्री पंडित जगनारायण त्रिवेदी की जयंती भी मनी। पार्टी कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन सेवादल के अध्यक्ष धनजी पांडे ने किया। वक्ताओं ने स्व गांधी को याद करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने अपने संदेश में कहा कि राजीव गांधी का बलिदान सदा याद रखेगा हिंदुस्तान।

राजीव जी की सोच से आज 21 वीं शताब्दी में देश विश्व पटल पर हैं, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को न्याय दिलाया। वही पंडित जगनारायण त्रिवेदी एक महान नेता थे। उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडेय, पूर्व प्रदेश सचिव डॉ सत्येंद्र ओझा, एनएसयूआई के राज्य संयोजक अनुराग राज त्रिवेदी, महिमा शंकर उपाध्याय, रमाकांत चौबे, राजारमन पांडे, पप्पू दुबे, शिव कांत मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, विशाल खरवार, गुप्तेश्वर चौबे, सुरेश जयसवाल, अंजनी मिश्रा, दीपक राय, मंटू सिंह, नीरज राय, जमाल अली, रामस्वरूप अग्रवाल, वीरेंद्र राम, निशांत कुमार आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here