-जिलाधिकारी ने कहा, सभी को मिलेगा डिग्नीटी कीट
बक्सर खबर। लॉकडाउन के चौथे चरण में अब कपड़े की दुकानें खुलेंगी। इसका आदेश गृह ने दे दिया है। मंगलवार को इसका आदेश पत्र सभी जिलों को प्राप्त हुआ। उसके बाद से इस दिशा में जिला प्रशासन ने अपनी पहल शुरू कर दी है। आज मंगलवार को जिलाधिकारी अमन समीर ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि कल से दुकानें खुल सकेंगी।
लेकिन, उसे भी आवश्यकता के अनुरुप एक दिन के अंतराल पर खोलने की अनुमति दी जाएगी। उसका रोस्टर बन रहा है। आज शाम तक उसे जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी से इस परिस्थिति में सहयोग करने की अपील की। जिससे सांमजस्य बनाकर इस विकट परिस्थिति से निपटा जा सके।


































































































