छोटे सिंह बने मेजबान तो सभी विआइपी बन के पहुंचे मेहमान

0
4085

बक्सर खबर। शहर के दबंग कहे जाने वाले कृष्णानंद उर्फ छोटे सिंह आज शुक्रवार को सबसे हाथ जोड मिल रहे थे। वजह यह थी कि वे स्वयं मेजबान थे। अतिथियों के स्वागत में कोई कमी नहीं रहे। इस लिए दरवाजे पर डटे थे। वजह भी खास थी। उनके बडे भाई शिवानंद सिंह के पुत्र का छेका हो रहा था। अंबेडकर चौक के पास मैरेज हाल में कार्यक्रम चल रहा था।

वहां की बात कौन करे आस-पास का पूरा इलाका लोगों और वाहनों से पट गया था। बारी-बारी बिहार और उत्तर प्रदेश के सभी विआइपी पहुंच रहे थे। ऐसा लग रहा था मानों आने-जाने वालों का तांता लगा हो। इस कार्य में उनके म़ित्र और शहर के प्रमुख रियल इस्टेट व्यवसायी प्रदीप राय साथ निभा रहे थे।

अतिथियों संग वर-वधू

कौन-कौन दिखे प्रमुख चेहरे
बक्सर खबर। कार्यक्रम के दौरान सर्वाधिक गहमागहमी राजनीतिक लोगों को लेकर रही। सबसे पहले वाराणसी से एमएलसी रहे विनीत सिंह पहुंचे। उसके कुछ देर बाद ही पूर्व पीरो विधायक व बिहार के चर्चित शख्स सुनील पांडेय का आगमन हुआ। रोहतास जिले के विधायक रहे राजेश्वर राज, बक्सर के सदर विधायक संजय तिवारी। यह सभी लोग साथ बैठ आपस में चर्चा कर रहे थे। इस बीच परिवहन मंत्री संतोष निराला, विजय मिश्रा,

राधा चरण सेठ व अन्य नेता

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह, कुंवर विजय सिंह, आरा-बक्सर के एमएलसी राधा चरण सेठ व पूर्व मंत्री एवं सांसद जगदानंद सिंह का आगमन हुआ। इन सबके बीच केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे उदय प्रताप सिंह भी वहां पहुंचे। सबने वर वधू का आशीर्वाद दिया।

add

खुब निभाई दोस्ती
बक्सर खबर। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग आपस में चर्चा कर रहे थे। छोटे सिंह का कोई जवाब नहीं। क्या दोस्ती निभाई है। लडकी चकरहसी के रहने वाले उनके मित्र की बेटी है। मित्र की बडी बेटी का इससे पहले छोटे सिंह ने स्वयं कन्यादान किया था। अब दूसरी बेटी की शादी भी उन्होंने करा दी। सूत्रों की माने ये यह शादी बगैर दान दहेज के हो रही है। लेकिन, जिस शान शौकत से यह कार्यक्रम हुआ। उसे देखकर कहा जा सकता है, शहर में कुछ ही लोग ऐसे हैं। जो इतना भारी इंतजाम कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here