कर्मनाशा में डूबने से बच्चे की मौत

0
377

-दुर्घटना के घंटो बाद गांव वालों को मिली सूचना
बक्सर खबर। कर्मनाशा नदी में डूबने से दस वर्षीय विपुल पुत्र वीरेन्द्र सिंह की रविवार को मौत हो गई। दुखद वाकया राजपुर थाना के सिकरौल गांव के समीप हुआ। ग्रामीणों ने बताया दिन के ग्यारह बजे के लगभग वह अपने कुछ साथियों संग नदी की तरफ नहाने चला गया। मंदिर वाले घाट पर धोबी कपड़ा धो रहे थे। उन्होंने डांट कर सभी बच्चों को वहां से भगा दिया। लेकिन, वे वहां कुछ दूर टेढ़वा घाट चले गए। इसी दौरान विपुल डूब गया।

उसके साथी ऐसा होते देख भाग खड़े हुए। उन्होंने डर से किसी को यह जानकारी नहीं दी। दोपहर बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसे तलाशने लगे। तब पता चला कि वह डूब गया है। उसके पिता वीरेन्द्र महाराष्ट्र के पुणे में रहते हैं। घर पर मां और दादा-दादी रहते हैं। जब उन्हें पता चला तो फिर घर में चिख-पुकार मच गई। गांव के लोग वहां गए, गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला गया। सीओ नवलकांत पहुंचे, उन्होंने परिजनों को मदद का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here