‌‌‌सबको पछाड़ बक्सर के बोल्ट ने जीती घुड़दौड़ की बाजी

0
5371

बक्सर खबर। मुजफ्फरपुर में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता में बक्सर का घोड़ा नंबर वन रहा। शनिवार को बोचहां प्रखंड के गरहा चौक के पास यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रत्येक वर्ष यहां घुड़दौड़ होती है। जिसमें प्रथम स्थान पाने वाले बोल्ट के मालिक भालू सिंह को पुरस्कार स्वरुप मोटरसाइकल इनाम में मिली। सूत्रों के अनुसार वहां पूर्व प्रखंड प्रमुख अर्जुन राय की याद में प्रतियोगिता होती है।

इस वर्ष के कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक रामसूरत राय ने की। मौके पर सांसद वीणा देवी, विधायक बेबी देवी, विधायक केदार गुप्ता भी उपस्थित थे। चार चक्र की प्रतियोगिता में पहला स्थान बोल्ट को मिला। इसके सवार विकास यादव थे। वहीं दूसरा पुरस्कार गाजीपुर के बाहुबली व तीसरा पुरस्कार आरा के बुलेट नाम के घोड़ों को दिया गया।

प्रतियोगिता में सबसे आगे बोल्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here