‌‌‌17 मार्च को 30 वीं वर्षगांठ मनाएगा बक्सर

1
266

-जिला स्थापना दिवस को लेकर चल रही है तैयारी
बक्सर खबर। 17 मार्च को बक्सर अपने जिला स्थापना दिवस की 30 वीं वर्षगांठ मनाएगा। जिला प्रशासन द्वारा इस तिथि को उत्सव का रुप देने की तैयारी चल रही है। गुरुवार की सुबह शहर में साइकल रैली निकली जाएगी। इसके उपरांत दोपहर में सम्मान समारोह का आयोजन नगर भवन में किया गया है।

जहां वरिष्ठ पत्रकार जो अब पेशे से बाहर हैं, वैसे सामाजिक अथवा प्रशासनिक पदाधिकारी। जिन्होंने समाज के लिए कुछ बेहतर किया है। उन्हें प्रशासन इस मौके पर सम्मानित करेगा। संध्या वेला में रामरेखा घाट पर युवाओं छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बक्सर 17 मार्च 1991 को भोजपुर से अलग होकर नया जिला बना था। उसी की वर्षगांठ पर यह कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here