‌‌‌रंजीश में चली गोली, हरेन्द्र चौबे घायल

0
1601

बक्सर खबर। औद्योगिक थाना के दलसागर गांव में शुक्रवार को गोली चली। जो हरेन्द्र चौबे की पीठ में जा लगी। उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। सूचना पाकर औद्योगिक थाने की पुलिस भी पहुंची। क्योंकि घटना स्थल उसी के इलाके में आता है। पुलिस ने पहुंचते ही घायल का हाल जाना। चौबे ने बताया मुझे धनंजय मिश्रा उर्फ चुरकी ने गोली मारी है। चिकित्सकों ने जांच में पाया कि उनकी पीठ में जख्म बन गया है। हांलाकि जख्म गहरा नहीं था। जहां चोट लगी थी। वहां गाठ जैसा उभार दिख रहा था। ऐसा भी हो सकता है किसी नुकीले औजार से चोट लग गई हो।

लेकिन, घायल के अनुसार उन्हें गोली लगी थी। सो पुलिस ने तुरंत ही चुरकी मिश्रा की तलाश शुरू कर दी। इस बीच ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि घायल दलसागर के निवासी हैं। उन्होंने अपनी भूमि चुरकी को ढ़ाबा खोलने के लिए दी थी। वे भी औद्योगिक थाना के सोनवर्षा गांव के निवासी हैं। लेकिन, दोनों में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। होटल की जगह उक्त भूमि पर सर्विस स्टेशन खोल दिया गया है। इसी अदावत के कारण इनके बीच विवाद हुआ है। जो इस मोड़ तक पहुंच गया है। वैसे पुलिस अभी कुछ भी कहने से परहेज कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here