‌‌‌डुमरांव में ब्रह्मा ठाकुर की पत्नी सुशीला चुनाव जीतीं

0
1294

बक्सर खबर। डुमरांव के वार्ड संख्या दो का परिणाम आ गया है। वहां से पूर्व वार्ड पार्षद ब्रह्मा ठाकुर की पत्नी सुशीला देवी 286 मतों से विजयी घोषित की गई हैं। उन्हें कुल 599 मत प्राप्त हुए। दूसरे नंबर पर रहीं प्रिया कुमारी को 313 मत प्राप्त हुए। निवार्ची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी हरेन्द्र राम के अनुसार कुल 912 लोगों ने मतदान किया था।

हांलाकि मतगणना के दौरान एक बार उहापोह की स्थिति पैदा हो गई। जब प्रिया कुमारी के मत 599 बता दिए गए। लेकिन, पुन: दोबारा मतगणना हुई तब जाकर स्थिति स्पष्ट हुई। सुशीला यहां की सास पहले इस वार्ड से पार्षद थी। उनकी मृत्यु के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। यह वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित था। इस बार दो लोगों ने पर्चा भरा था। इस लिए मतगणना का कार्य मतदान के तुरंत बाद ही पूरा कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here