डेढ़ घंटे पहले केन्द्र पहुंचे बीपीएससी के परीक्षार्थी

0
352

-कोविड निर्देशों का करना होगा पालन, पन्द्रह मिनट पहले मिलेगा प्रश्नपत्र
बक्सर खबर। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 27 दिसम्बर को परीक्षा का आयोजन किया गया है। जो भी अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। उन्हें डेढ़ घंटे पहले केन्द्र आना होगा। यह निर्देश लोक सेवा आयोग ने जारी किए हैं। परीक्षा के संचालन के लिए जिले में भी प्रशासनिक अधिकारियों ने गुरुवार को बैठक की। अधिकारियों ने बताया जिले में कुल 27 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 19 बक्सर शहर में एवं 8 केन्द्र डुमरांव में बनाए गए हैं।

परीक्षा का समय दोपहर 12 से 2 बजे का होगा। प्रश्नपत्र 15 मिनट पहले सभी को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। जिसमें 150 अंक के वस्तु निष्ठ प्रश्न होंगे। सभी अभ्यर्थी मास्क लगाकर केन्द्र पर आएंगे। अगर किसी के पास प्रवेश पत्र नहीं है। तो वह वेबसाइट से डाउन कर प्रिंट करा सकता है। उसे भी प्रवेश के लिए वैध माना जाएगा। कोई भी व्यक्ति किसी तरह का इलेक्ट्रानिक उपकरण केन्द्र में नहीं ले जाएंगे। परीक्षा की तैयारी बैठक में डीएम अमन समीर, योगेश कुमार सागर डीडीसी व एसपी के प्रतिनिधि के रुप में मुख्यालय डीएसपी इम्तियाज शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here